5
(2)

राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

पूर्णिया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) महेंद्रपुर का एक वर्ष पूर्ण होने के उपरांत मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम द्वारा सर्विलांस (Surveillance) आकलन किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक वर्ष पूर्व एपीएचसी महेंद्रपुर को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) की मान्यता प्राप्त हुई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रमाणन के एक वर्ष बाद स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं एवं गुणवत्ता का पुनः मूल्यांकन करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC), नई दिल्ली द्वारा राज्य स्तरीय दो सदस्यीय दल को पूर्णिया भेजा गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का आकलन किया। इस सर्विलांस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वास्थ्य केंद्र में एनक्यूएएस के मानकों के अनुरूप सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बनी रहे और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहें।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: