5
(2)

नवगछिया। बिहार सरकार द्वारा स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, रंगरा चौक का विधिवत शुभारंभ बुधवार को गरिमामय वातावरण में किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह महाविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक शिक्षा को भी बढ़ावा देगा।

समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी परिणाम देने वाली है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर तीनटेंगा दियारा दक्षिण के मुखिया गणेश मंडल, तीनटेंगा दियारा उत्तर के मुखिया सिकंदर दास, तीनटेंगा दियारा दक्षिण के पूर्व मुखिया भोला मंडल, डुमरिया चपरघाट के मुखिया मानकेश्वर सिंह तथा सुगठिया बाजार के मुखिया अश्विनी कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे शिक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

समारोह में महाविद्यालय के बर्सर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अक्षय रंजन, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सनी कुमार, डॉ. जयदीप मुखर्जी, संत विनोबा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, सौरभ कुमार, ललित कुमार तथा महाविद्यालय के प्रधान सहायक प्रिंस राज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज, रंगरा चौक आने वाले समय में उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सीमांचल एवं नवगछिया क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: