5
(2)

डीएम ने अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की

पूर्णिया। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जुलाई 2026 के टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर सभी बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण की निगरानी के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार टीएचआर वितरण का कार्य 15 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 20 जुलाई 2026 तक चलेगा। पूरक पोषाहार योजना के तहत निर्धारित रेसिपी के अनुरूप लाभार्थियों को रेडी टू कुक (Ready to Cook) सामग्री वितरित की जाएगी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रशासन ने बताया कि वितरण कार्य फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से कराया जाएगा। हालांकि मोबाइल नेटवर्क अथवा सर्वर संबंधी संभावित तकनीकी समस्याओं को देखते हुए यह भी निर्देश दिया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर सभी लाभार्थियों को हर हाल में टीएचआर उपलब्ध कराया जाए।

सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विभाग द्वारा निर्धारित मात्रा एवं रेसिपी के अनुसार गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, अतिकुपोषित, कुपोषित तथा सामान्य बच्चों के बीच रेडी टू कुक सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में सामग्री वेट मशीन से तौलकर ही दी जाएगी। इसके लिए सभी परियोजना पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों पर वेट मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

टीएचआर वितरण की प्रभावी निगरानी एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से 15 से 20 जुलाई तक संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं प्रखंडवार वरीय अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित अवधि में अपने-अपने प्रखंडों की पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर टीएचआर वितरण की जांच करें। जांच के उपरांत निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन तैयार कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, पूर्णिया को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, ताकि वितरण कार्य की नियमित निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: