5
(2)

भवानीपुर में हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने पिकअप जब्त कर जांच शुरू की

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में गुरुवार को एनएच-31 किनारे स्थित एक चाय-पान की दुकान में तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन घुस गया। इस हादसे में दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घायल दुकानदार की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी भोगी सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चाय-पान की दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: