


नवगछिया । इस्माइलपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंग बांध स्थित एक मंदिर के समीप अवैध रूप से देसी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुदन टोला निवासी मदन मंडल को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।
















