5
(2)

छात्राओं ने पेंसिल स्केच भेंट कर किया स्वागत

प्रदीप विद्रोही

कहलगांव (भागलपुर)। शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने शुक्रवार को कहलगांव प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओगरी पंचायत एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, महेशमुंडा पंचायत का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, कक्षाओं की स्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली तथा जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, वहां आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आग्रह किया। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा वातावरण मिले, जहाँ वह अपनी प्रतिभा का पूर्ण विकास कर सके। बेहतर शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिवार ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। शिक्षकों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया, वहीं विद्यालय की छात्राओं ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पेंसिल से बनाया गया विधायक का आकर्षक चित्र भेंट किया। छात्राओं की इस रचनात्मक प्रतिभा की विधायक ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विधायक ने सभी से शिक्षा के विकास में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि समाज और विद्यालय के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: