5
(2)

सांप को पकड़कर बोतल में बंद किया, घायल को तुरंत पहुंचाया अनुमंडल अस्पताल

नवगछिया: नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान एक किसान को सांप ने काट लिया। बेटे की सूझबूझ और तत्परता से घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, रुदल राय (पिता- कमली राय), निवासी प्रताप नगर, कदवा थाना क्षेत्र, कदवा पेट्रोल पंप के समीप स्थित खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक सांप ने काट लिया। घटना के समय उनके पुत्र भी पास में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत स्थिति को समझते हुए पहले सांप को पकड़कर एक बोतल में सुरक्षित बंद कर दिया, ताकि उसकी पहचान की जा सके। इसके बाद वे घायल पिता को मोटरसाइकिल से लेकर अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचे।

अस्पताल में बोतल में बंद जीवित सांप को देखकर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। डॉक्टरों ने तत्काल रुदल राय का इलाज शुरू किया। परिजनों ने बताया कि सांप के काटने की घटना के तुरंत बाद बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल लाया गया, जिससे समय पर उपचार मिल सका।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति पर निगरानी रखी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों ने बेटे की सूझबूझ और त्वरित निर्णय की सराहना की, जिससे समय रहते इलाज संभव हो सका।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: