5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (NH-80) पर स्थित पुराने पुलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जिन पुलों का निर्माण कई दशक पहले हुआ था, उनकी डिजाइन क्षमता सीमित थी। उस समय इन पुलों पर प्रतिदिन कम संख्या में व्यावसायिक वाहन (Commercial Vehicles Per Day) चलने का अनुमान था, जबकि वर्तमान में इन पुलों से प्रतिदिन लगभग 12,000 तक व्यावसायिक वाहनों का आवागमन होने का अनुमान है। इससे पुलों पर क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है।
उन्होंने आशंका जताई कि लगातार भारी एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन के कारण पुलों में फैटीग (Fatigue) और स्ट्रक्चरल डिस्ट्रेस (Structural Distress) जैसी गंभीर तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी समय पुल क्षतिग्रस्त होने या ध्वस्त होने का खतरा बना हुआ है, जिससे जान-माल की भारी क्षति के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का संपर्क भी बाधित हो सकता है।
विधायक शुभानंद मुकेश ने सरकार से मांग की है कि जनहित एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए NH-80 के निर्माणाधीन मानकों के अनुरूप सभी पुराने पुलों के स्थान पर अधिक भार वहन क्षमता वाले नए हाई-लेवल पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी जाए। साथ ही, नए पुलों के निर्माण तक पुराने पुलों का विशेषज्ञों से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए तथा आवश्यकता अनुसार मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाए।
उन्होंने अपने पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र तकनीकी सर्वेक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: