5
(2)

दीक्षांत समारोह में 9.0 सीजीपीए के साथ मिली डिग्री, 2620 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपाधि प्रदान

भागलपुर । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में सोमवार को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अंशु कुमार सिंह को दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर डिग्री प्रदान की गई। उन्होंने 9.0 सीजीपीए (CPI/CGPA) के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

दीक्षांत समारोह में आईआईटी पटना द्वारा विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध पाठ्यक्रमों के कुल 2,620 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं शिक्षाविद अभयानंद थे। समारोह में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमेंद्र कुमार बाजपेयी, आईआईटी पटना बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन टी. वी. नरेंद्रन तथा आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह सहित अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अंशु कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, सहयोगियों, शिक्षकों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी इस सफलता को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: