5
(2)

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना पुलिस ने साइकिल चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो साइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंसूरी टोला निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मॉडर्न स्कूल के समीप ग्रामीणों ने साइकिल चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही ढोलबज्जा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि 10 जुलाई को मॉडर्न स्कूल के समीप से एक साइकिल चोरी हुई थी, जिसमें पकड़े गए युवक मिथुन कुमार की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की।

पूछताछ एवं आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो साइकिल बरामद कर ली। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संबंध किसी संगठित चोरी गिरोह से तो नहीं है तथा उसके विरुद्ध अन्य थानों में भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: