5
(2)

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव स्थित दर्शनीयाघाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबे 10 वर्षीय छात्र का शव सोमवार सुबह घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। मृतक की पहचान तिनटंगा करारी निवासी रंजीत मंडल के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। वह कक्षा पांच का छात्र था।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

परिजनों के अनुसार, विकास प्रतिदिन की तरह रविवार को मवेशी चराने गंगा तट पर गया था। इसी दौरान दर्शनीयाघाट पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह नदी की तेज धारा में डूब चुका था।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को देर शाम तक गंगा नदी में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह घटना स्थल से कुछ दूरी पर विकास का शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया।

बेटे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। विकास दो भाइयों में छोटा था। मां नीलम देवी का विलाप सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

गोपालपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने दर्शनीयाघाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: