


नवगछिया: सिमरा वार्ड-6 निवासी नीतिश झा उर्फ बबलू झा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के राजीव मंडल पर तीसरी बार जान से मारने की कोशिश और लगातार धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई की रात एक भोज के दौरान आरोपी ने कथित रूप से हथियार तानकर जान से मारने की धमकी दी, हालांकि मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से वे बच गए। पीड़ित ने आरोपी पर पूर्व में गोलीबारी करने का भी आरोप लगाते हुए सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















