5
(2)

भागलपुर:
79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के गरिमामय, सुरक्षित एवं सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। पिछले वर्ष की व्यवस्थाओं एवं अनुभवों के आधार पर इस वर्ष की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य समारोह स्थल की तैयारी, परेड व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, मीडिया प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की बिंदुवार समीक्षा की।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। ऐसे में समारोह की सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर आम नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

जिलाधिकारी ने परेड के सुचारु संचालन, पूर्वाभ्यास समय पर शुरू कराने, विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडोत्तोलन की समुचित व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण, विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित रूप से तैयारियों की समीक्षा करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि समारोह गरिमामय, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: