5
(2)

नवगछिया क्रिकेट एकेडमी की टीम झारखंड के साहेबगंज में आयोजित तीन मैचों की व्हाइट लेदर क्रिकेट सीरीज में भाग लेने के लिए गुरुवार को रवाना हुई। टीम के प्रस्थान के मौके पर खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

एकेडमी के अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि यह सीरीज खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए नवगछिया का नाम रोशन करेगी।

टीम के चयन की जिम्मेदारी एकेडमी के निदेशक निखिल रंजन, मुख्य कोच अनुराग साह और कोषाध्यक्ष संतोष बब्बू ने संयुक्त रूप से निभाई। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन और फिटनेस के आधार पर संतुलित टीम का चयन किया है।

साहेबगंज दौरे के लिए चयनित खिलाड़ियों में कप्तान देवकांत कुमार, पीयूष कुमार, विशाल कुमार, दीपक कुमार, सचिन रॉय, आदित्य कुमार, अर्पित कुमार, विकेटकीपर बादल कुमार, अनीश यादव, सिद्धार्थ छोटू, राजकुमार, अक्ष्य सिंह (बाला), शिवा जी तथा बबलू भैया शामिल हैं।

पूरी सीरीज व्हाइट लेदर बॉल से खेली जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव मिलेगा। टीम के कप्तान देवकांत कुमार ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान में उतरेंगे तथा हर मैच में जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

रवाना होने से पूर्व एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सफल दौरे की शुभकामनाएं दीं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि नवगछिया क्रिकेट एकेडमी की टीम साहेबगंज में शानदार प्रदर्शन कर विजयी होकर लौटेगी और क्षेत्र का गौरव बढ़ाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: