5
(1)

प्रदीप विद्रोही

कहलगांव (भागलपुर)। जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहलगांव के लोकप्रिय विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश को पार्टी के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कहलगांव सहित पूरे क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार तथा बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इंजीनियर शुभानंद मुकेश को संगठन में मिली यह नई जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का सम्मान है।
बधाई देने वालों में जदयू के कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज आलम, अमीन मंडल, डॉ. विनय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार यादव, अरुण कुमार मंडल, जयप्रकाश महलदार, वसीम अकरम, प्रमोद मंडल सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ राज्यभर में संगठन को नई ऊर्जा देगा और श्रमिकों व तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों की आवाज़ को मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल कहलगांव बल्कि पूरे भागलपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इंजीनियर शुभानंद मुकेश अपनी नई भूमिका में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: