5
(1)

नवगछिया में 25 जुलाई को घोषित बिहार बंद का कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला। पूरे दिन एनएच-31, मकंदपुर चौक, नवगछिया बाजार, रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर जनजीवन सामान्य रहा। कहीं भी प्रदर्शन, सड़क जाम, विरोध-प्रदर्शन अथवा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

बिहार बंद को लेकर नवगछिया पुलिस जिला पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सहित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करती रही।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

एनएच-31 के मकंदपुर चौक, नवगछिया बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस की सतर्कता के कारण पूरे दिन शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रही।

प्रशासन की सक्रिय निगरानी और पुलिस की मुस्तैदी के बीच नवगछिया में बिहार बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। दिनभर कहीं भी आंदोलन, धरना, प्रदर्शन या विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ और आम लोगों की दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: