5
(2)

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 581 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई गई है। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या-295/26 दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26 जुलाई को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरी जीरोमाइल के समीप स्मैक की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेतरी जीरोमाइल क्षेत्र में सुबह से ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। लगभग 2:40 बजे तेतरी दुर्गा मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान प्रदीप कुमार उर्फ छोटू कुमार के पास से 88 ग्राम तथा रमेश कुमार के पास से 493 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस प्रकार कुल 581 ग्राम स्मैक जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे कटिहार से स्मैक की खेप लेकर आए थे। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 581 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन तथा 400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खरीक बाजार निवासी प्रदीप कुमार उर्फ छोटू कुमार (पिता–विन्देश्वरी मोदी) तथा रमेश कुमार (पिता–गोपाल साह) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले दो महीनों के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में नवगछिया पुलिस अब तक कुल 1368.88 ग्राम स्मैक बरामद कर चुकी है तथा 14 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस जिला नवगछिया में एएनटीएफ (Anti Narcotics Task Force) का गठन किया गया है, जो लगातार सूचनाएं संकलित कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा ‘मानस’ पोर्टल के माध्यम से सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: