


नवगछिया थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को एक व्यक्ति ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जौनिया निवासी गुरमीत कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले में संलिप्त आरोपित गुरमीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।















