5
(1)

पूर्णिया हवाई अड्डे पर अग्निशमन सेवा, एंबुलेंस एवं बर्ड चेजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने की। इसमें एयर फोर्स पूर्णिया के प्रतिनिधि, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला अग्निशमन पदाधिकारी तथा पूर्णिया हवाई अड्डा के उपनिदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में हवाई अड्डे पर आवश्यक सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से अग्निशमन व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा तथा बर्ड चेजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन व्यवस्थाओं में यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा तकनीकी समस्या आ रही है तो सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर उसका शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि परिचालन से पूर्व सभी मानकों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवश्यक तैयारियों एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी साझा की तथा लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने पर सहमति व्यक्त की। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: