5
(2)

पूर्णिया। कला भवन साहित्य विभाग की ओर से आगामी 2 अगस्त (रविवार) को कथासम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर साहित्यिक समारोह एवं मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3 बजे से कला भवन साहित्य विभाग के मीटिंग हॉल में होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कला भवन प्रन्यास के वरिष्ठ सदस्य प्रियव्रत नारायण सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में के.बी. झा कॉलेज, कटिहार के प्राचार्य एवं वरिष्ठ कथाकार डॉ. संजय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

विशिष्ट अतिथियों में शिक्षाविद एवं आकाशवाणी के पूर्व निदेशक डॉ. प्रभात नारायण झा, राजकीय डिग्री कॉलेज, भरगामा (अररिया) के प्राचार्य प्रो. शंभु लाल वर्मा (डॉ. शंभु कुशाग्र), बीएनएमयू के प्रथम लोकपाल डॉ. शिवमुनि यादव, पूर्णिया विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. उषा शरण तथा साहित्यसेवी यमुना प्रसाद बसाक शामिल होंगे।

संगोष्ठी में प्रतिभागियों से मुंशी प्रेमचंद की किसी भी कहानी की संक्षिप्त समीक्षा अथवा सामाजिक विडंबनाओं पर आधारित स्वलिखित कविता प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है। आयोजन की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय ने साहित्यप्रेमियों, रचनाकारों एवं बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: