


‘
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। छात्रों के मुद्दों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को भागलपुर के भावना होटल में NSUI और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्र-युवा नेताओं ने शिक्षा, परीक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए 4 अगस्त को पटना में मुख्यमंत्री आवास घेराव की घोषणा को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य राज शिल्टू ने कहा कि ‘जहां छात्र की समस्या होगी, वहीं ‘छात्रों की गूंज’ सुनाई देगी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, परीक्षा व्यवस्था की अनियमितताएं, परिणामों में विलंब और बढ़ती बेरोजगारी से छात्र-युवा परेशान हैं, लेकिन उनकी आवाज को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर आंदोलन के अगले चरण में 4 अगस्त को पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा, जिसमें भागलपुर से भी बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे।
वहीं, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भागलपुर के छात्र इस संघर्ष में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि जिले से बड़ी संख्या में छात्र पटना पहुंचकर अपनी मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की नेत्री पल्लवी जोशी सहित प्रणव श्रीवास्तव, मोह. रहमान, रमेश कुमार पासवान, दीपक कुमार यादव, अमरनाथ यादव, प्रशांत कुमार, अमन रजा खान, कुमार आनंद, निशांत कुमार एवं युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।
बैठक के दौरान छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, समय पर भर्ती, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेगा
















