5
(2)


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। कहलगांव के पास राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर स्थित कोआ नदी पुल पर रविवार से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। पुल के तकनीकी निरीक्षण में मरम्मत की आवश्यकता सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक सभी प्रकार के वाहन इस पुल से नहीं गुजर सकेंगे।
आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। हल्के वाहन भागलपुर-घोघा-दोगच्छी-ताडर मोड़ होते हुए पीरपैंती तक आ-जा सकेंगे।
वहीं, भारी वाहनों को भागलपुर बाईपास, जगदीशपुर, सन्हौला, हनवारा, महगामा, ललमटिया और बाराहाट होकर पीरपैंती जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन केवल रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ही होगा।
निर्धारित समय के बाहर भागलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन भागलपुर बाईपास और पीरपैंती की ओर से आने वाले वाहन बाराहाट में ही रुकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर दिशासूचक बोर्ड भी लगाए गए हैं।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा को देखते हुए केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: