5
(1)

पूर्णिया। चेहल्लुम पर्व के अवसर पर 4 अगस्त (मंगलवार) को घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण निर्धारित पंचायत सहयोग शिविर अब 5 अगस्त (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लिया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाते हैं। यदि निर्धारित तिथि पर सार्वजनिक अवकाश रहता है तो शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को पूर्व निर्धारित स्थल पर किया जाता है। इसी के तहत 4 अगस्त का शिविर अब 5 अगस्त को आयोजित होगा।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे 5 अगस्त को अपने संबंधित पंचायत सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन कराएं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करें।

जिला प्रशासन के अनुसार 5 अगस्त को पूर्णिया पूर्व, केनगर, श्रीनगर, कसबा, जलालगढ़, बनमनखी, बी. कोठी, भवानीपुर, धमदाहा, रुपौली, अमौर, बैसा, बायसी एवं डगरूआ प्रखंडों की निर्धारित पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे, जबकि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: