5
(2)

शादी करने, पांच लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता की बरामदगी की लगाई गुहार

नवगछिया : कटिहार जिले की एक महिला ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने, उससे जबरन शादी करने तथा परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग की बरामदगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

महिला ने अपने आवेदन में बताया है कि वह कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र की निवासी हैं। उनके अनुसार, गांव निवासी प्रकाश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र निमिल कुमार ने 14 जून को उनकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि 16 जून को उसने नाबालिग से शादी कर ली और लगभग एक महीने तक अपने साथ रखा।

पीड़िता की मां ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को आरोपित उनकी पुत्री को कुरसेला में छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब परिजन आरोपित के घर पहुंचे और बेटी के संबंध में जानकारी मांगी, तो वहां मौजूद आरोपित के पिता, मां तथा अन्य परिजनों ने गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कथित रूप से पांच लाख रुपये की मांग की और कहा कि लड़की को वे अपने पास ही रखेंगे।

महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद से उनकी नाबालिग पुत्री फिर से लापता है, जिससे पूरा परिवार चिंतित है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

पीड़िता की मां ने नवगछिया महिला थाना से सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई करने, नाबालिग पुत्री की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल महिला थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: