5
(2)

उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा प्रतिनिधित्व

नवगछिया। भागलपुर जिला योगा खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया योगा एकेडमी द्वारा 16 अगस्त को जूनियर जिला योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, नवगछिया परिसर में होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के जूनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य स्तरीय योगा खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित करना है। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को बिहार योगा संघ द्वारा 22 एवं 23 अगस्त को मुंगेर में आयोजित राज्य स्तरीय योगा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले खिलाड़ियों को ही प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से समय पर आवेदन करने की अपील की।

संघ के मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तकनीकी पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। धर्मचंद भगत, संजय सिंह, शिवशंकर कुमार, मो. गुलाम मुस्तफा तथा पूजा कुमारी को तकनीकी पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी प्रतियोगिता के संचालन, मूल्यांकन एवं चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएंगे।

आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उभरते हुए योग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा तथा राज्य स्तर पर भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जा सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: