5
(3)

नवगछिया।

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा पंचायत में शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए युवक हिमांशु कुमार की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पकड़ा निवासी स्वर्गीय अनिल सिंह का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, घटना 6 जुलाई की है। आदर्श थाना क्षेत्र के पकड़ा पंचायत वार्ड संख्या-3 में आयोजित एक शादी समारोह में हिमांशु कुमार अपने घर के समीप डांस कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान चली एक गोली हिमांशु के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल हिमांशु को तत्काल इलाज के लिए भागलपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना के मेडांटा अस्पताल में पिछले करीब एक माह से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को अंतिम संस्कार के लिए नवगछिया लाया जा रहा है।

घटना के बाद घायल हिमांशु के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपित की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

हिमांशु कुमार परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता स्वर्गीय अनिल सिंह का तीन-चार वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो चुका था। उसकी मां एक शिक्षिका हैं। परिजनों ने बताया कि हिमांशु पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह घटना एक बार फिर शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक और गैरकानूनी प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाने की आवश्यकता जताई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: