5
(2)

गोसाईगांव चौक पर सघन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई, हथियार, कारतूस और बाइक जब्त; दो अन्य नामजद आरोपितों की तलाश

नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोसाईगांव चौक के समीप वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गोपालपुर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गोसाईगांव चौक के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान संजय मंडल, पिता कोको मंडल, निवासी पचगछिया, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद हथियार, कारतूस तथा मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 271/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में दो अन्य नामजद आरोपितों को भी अभियुक्त बनाया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध हथियार उसे कहां से मिला तथा उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: