5
(2)

नवगछिया बाजार स्थित धर्मशाला रोड के वैदेही कॉम्प्लेक्स में संचालित एक पानी प्लांट के संचालक ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा नगदी लूट लेने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिहानाबाद निवासी महबूब आलम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह धर्मशाला रोड स्थित वैदेही कॉम्प्लेक्स में पानी का प्लांट संचालित करते हैं। उनके अनुसार चंद्रशेखर यादव सहित दो लोग लाठी लेकर उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और उनके छोटे भाई मु. मंसूर के साथ मारपीट की।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने प्लांट चलाने के एवज में 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने और प्लांट में आग लगाने की धमकी भी दी। महबूब आलम का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपित गल्ले में रखे 11 हजार रुपये निकालकर अपने साथ ले गए।

पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नवगछिया थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: