5
(3)

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित गरैया चौक पर 12 मई 2026 को दिनदहाड़े गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए 19 वर्षीय मोमोज विक्रेता सौरव कुमार की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब तीन महीने तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे उसने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

बता दें कि 12 मई को गरैया चौक पर अपराधियों ने सौरव कुमार के गले में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल सौरव को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। तब से वह लगातार उपचाराधीन था, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन कर तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया था। जांच में सामने आया था कि बदमाश किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में पहुंचे थे और विवाद के दौरान सौरव को गोली मार दी गई थी।

अब सौरव की मौत के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सीय अभिलेखों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: