5
(2)

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के आरओबी पर शनिवार को टेंपो पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान भागलपुर के भीखनपुर निवासी फिरोज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, फिरोज टेंपो से नवगछिया की एक दुकान में हार्डवेयर सामग्री की डिलीवरी करने आया था। इसी दौरान आरओबी पर अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में फिरोज घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हादसे में घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: