5
(2)

रंगरा के सहोरा गांव की घटना

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के सहोरा गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान सहोरा गांव निवासी प्रमोद पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सोहित कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सोहित कुमार ने कुछ दिन पहले एक विवाहिता महिला से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से वह पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव में रह रहा था। बताया जाता है कि सोमवार को वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो सोहित कमरे में उसका शव बरामद हुआ ।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार गूंज उठी।

सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जान देने का प्रतीत होता है। हालांकि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

इधर, सोहित की असामयिक मौत से पूरे सहोरा गांव में शोक की लहर है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: