5
(2)

@ सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज, चार आरोपी गिरफ्तार; दो विधि-विरुद्ध बालक भी निरुद्ध।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विद्यालय से चोरी किए गए पंखे, साउंड बॉक्स समेत अन्य सामान को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे आरोपियों तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे पहुंची। मामले में पुलिस ने चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।


पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय से कई पंखे, कैसियो और विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराई गई अन्य सामग्री चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले में सुधांशु शेखर तिवारी के लिखित आवेदन पर मधुसूदनपुर थाना कांड संख्या 181/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की। पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया।
पुलिस ने सुजीत कुमार, छोटू कुमार, जय कुशल सुमन और जयंत कुमार सुमन, सभी कांझिया, मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के निवासी, को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी का एक साउंड बॉक्स और चार सीलिंग पंखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक मामले में गिरफ्तार आरोपियों एवं निरुद्ध बालकों से पूछताछ तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार, छोटू कुमार, जय कुशल सुमन,जयंत कुमार सुमन सभी कांझिया, थाना-मधुसूदनपुर, जिला-भागलपुर के निवासी बताए गए हैं।
बरामद सामान में 01 साउंड बॉक्स, 04 सीलिंग पंखे प्रमुख हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विद्यालय से चोरी गई सामग्री बरामद होने के साथ ही चोरी के सामान को बेचने की कथित योजना भी विफल हो गई। मामले में आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: