5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। गंगा की धारा में आस्था और कंधों पर कांवड़ – सुल्तानगंज में मंगलवार को यही नजारा देखने को मिला। सुबह से ही गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बोल बम के जयघोष के बीच कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर की ओर बढ़ता रहा।
इसी आस्था के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी देर शाम धांधी बेलारी चौक पहुंचे। उन्होंने पैदल देवघर जा रहे कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
‘आस्था को करीब से देखना सौभाग्य’:
श्रद्धालुओं से मुलाकात के दौरान शकुनी चौधरी ने उनकी यात्रा, रास्ते की व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आस्था और भक्ति के साथ देवघर की ओर बढ़ते देखना अपने आप में सौभाग्य की बात है। कांवड़ियों की सेवा और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए की गई व्यवस्थाएं यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


हर कदम पर ‘बोल बम’:
सुल्तानगंज के गंगा घाट पर जल भरने के बाद शिवभक्त कच्चे कांवड़िया पथ से देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। कोई नंगे पांव चल रहा है तो कोई थकान के बावजूद कांवड़ थामे लगातार आगे बढ़ रहा है। रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविरों और स्थानीय लोगों की ओर से श्रद्धालुओं को पानी, शरबत और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सुल्तानगंज में इस समय रास्ते सिर्फ राह नहीं हैं – हर कदम बाबा के नाम और हर आवाज ‘बोल बम’ में बदल गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: