0
(0)

उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, प्रशिक्षण के बाद घरेलू स्तर पर रोजगार से जोड़ने का प्रयास

पूर्णिया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में लेट्स इंस्पायर बिहार के पूर्णिया चैप्टर की ओर से मंगलवार को नए स्टार्टअप कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत पहले बैच में 15 महिलाओं को निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार और आय के साधनों से जोड़ने की पहल की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से घरेलू स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे महिलाएं घर से ही अपने कौशल का उपयोग कर आय अर्जित कर सकेंगी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षण के बाद उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम करना है।

कार्यक्रम के दौरान लेट्स इंस्पायर बिहार के मार्गदर्शक एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विकास वैभव ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दीं तथा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। उन्होंने इस प्रकार की पहल को महिलाओं में कौशल विकास और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

बताया गया कि लेट्स इंस्पायर बिहार का मूल मंत्र ‘शिक्षा, समता, उद्यमिता’ है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पूर्णिया में महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। आयोजकों का कहना है कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर पूर्णिया चैप्टर से अमित कुमार, हितेश कुमार, रवि प्रकाश, सूर्य प्रकाश, धरण कुमार, अमन केशरी, मयंक कुमार और मोहम्मद आफताब मौजूद रहे। वहीं पूर्णिया क्लस्टर के समन्वयक कुमार मंगलम ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने हुनर के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: