5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), भागलपुर में नवप्रवेशित बी.टेक. 2026 – 30 बैच के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को अभिमुखीकरण-सह-प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, परिसर जीवन, नियमों एवं विनियमों, छात्र सुविधाओं तथा उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम अवसरों से परिचित कराना था।


कार्यक्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ. बिमलेश कुमार, प्राचार्य, बीसीई भागलपुर तथा रविंद्र कुमार शर्मा, हेड ऑफ प्रोजेक्ट (HoP), एनटीपीसी कहलगांव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईआईआईटी भागलपुर के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह, कुलसचिव एवं एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण डॉ. धीरज कुमार सिन्हा, एसोसिएट डीन, शैक्षणिक मामले डॉ. हिमाद्रि नायक, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। स्वागत संबोधन में डॉ. हिमाद्रि नायक ने बी.टेक. 2026 – 30 बैच के विद्यार्थियों का आईआईआईटी भागलपुर परिवार में स्वागत किया। डॉ. धीरज कुमार सिन्हा ने छात्र जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रो. सिंह ने दीर्घकालिक सफलता के लिए अनुशासन, धैर्य, टीम भावना, ईमानदारी और जिम्मेदार आचरण को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्य अतिथि श्रीमती अलंकृता पांडेय ने बी.टेक. 2026 – 30 बैच के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने बी.टेक. अध्ययन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से सहज संवाद स्थापित किया और उन्हें महाविद्यालयीन जीवन को गंभीरता, आत्मविश्वास एवं स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. बिमलेश कुमार और रविंद्र कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ। आईआईआईटी भागलपुर ने बी.टेक. 2026–30 बैच के सभी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल, समृद्ध, ज्ञानवर्धक एवं यादगार शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: