5
(2)


विश्व फोटोग्राफी दिवस पर भागलपुर फोटोग्राफर
@ एसोसिएशन की अनूठी पहल, स्वास्थ्य जांच के साथ पौधरोपण और सम्मान समारोह।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। तस्वीरें खींचकर दूसरों के खास पलों को यादगार बनाने वाले फोटोग्राफरों ने इस बार विश्व फोटोग्राफी दिवस को कुछ अलग अंदाज में मनाया। कैमरे और लेंस से दूर हटकर फोटोग्राफरों ने अपने साथियों और उनके परिवारों की सेहत की चिंता की। बुधवार को भागलपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन, पंजीयन संख्या 11640/2026, की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर फोटोग्राफरों और उनके परिजनों को चिकित्सा जांच एवं परामर्श की सुविधा दी गई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों की टीम ने अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परामर्श दिया। डॉ. एसबी शरण, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. पंकज कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार, फिजिशियन डॉ. विनय कुमार झा तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।


फोटोग्राफी के साथ समाजसेवा का फ्रेम:
कार्यक्रम केवल स्वास्थ्य शिविर तक सीमित नहीं रहा। विश्व फोटोग्राफी दिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एसोसिएशन की ओर से पौधरोपण भी किया गया। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह फोटोग्राफर आने वाली पीढ़ियों के लिए तस्वीरों में यादें सहेजते हैं, उसी तरह पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुरक्षित करने की कोशिश है।
इसके बाद केक काटकर फोटोग्राफी दिवस की खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में फोटोग्राफरों की एकजुटता और सेवा भावना भी देखने को मिली।
बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, भागलपुर को सम्मानित किया गया। समारोह में बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, मधेपुरा के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। चिकित्सकों और सहयोगियों को भी एसोसिएशन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
संगठन ने तय की सेवा की नई तस्वीर:
कार्यक्रम को सफल बनाने में भागलपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव विभूति भूषण, उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, आशीष कुमार और कोषाध्यक्ष बजरंगी शर्मा समेत सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि फोटोग्राफरों की जिम्मेदारी सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: