0
(0)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। कहीं चूड़ियों की खनक थी, कहीं पायल की झंकार… कहीं सावन के गीतों पर थिरकते कदम तो कहीं झूलों पर खिलखिलाती मुस्कान। हर तरफ हरियाली, उल्लास और उमंग का रंग। मौका था लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल के ‘रिमझिम गिरे सावन’ कार्यक्रम का, जिसने स्थानीय होटल श्रीयश रिजेंसी को मानो सावन की खूबसूरत दुनिया में बदल दिया।


हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस विशेष सावन मिलन में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
झूलों पर बचपन, खेलों में मस्ती:
कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक झूलों का आनंद लेने के साथ महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में भी जमकर भाग लिया। हंसी-मजाक और उत्साह के बीच प्रतियोगिताओं ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक परिधान का पुरस्कार मेघा अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ नृत्य का पुरस्कार कोमल अग्रवाल और सावन क्वीन का खिताब अर्चना शर्मा ने अपने नाम किया।
स्वाद और सौगात ने बढ़ाई खुशियां:
सावन मिलन में स्वाद का भी खास तड़का रहा। महिलाओं ने लजीज व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया और उनकी जमकर सराहना की। कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक महिला को संस्था की ओर से उपहार देकर इस खूबसूरत मिलन की याद को और खास बना दिया गया।
सावन के रंग में रंगा रॉयल परिवार:
इस अवसर पर रॉयल अध्यक्ष शिखा सिंहानिया के साथ मेघा अग्रवाल, सिंपल साह, राजकुमारी जैन, निधि राजगढ़िया, अर्चना शर्मा, निकिता सुचंती, ऋचा बजाज, बुलबुल खेमका, कशिश राज, वर्षा सिंहानिया, सोनल बंसल, साक्षी बाजोरिया, अग्योतिमा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
कुल मिलाकर ‘रिमझिम गिरे सावन’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परंपरा, दोस्ती, संगीत, स्वाद और मुस्कान से सजा ऐसा सावन मिलन बना, जिसमें हर उम्र की महिलाओं ने अपने भीतर के बचपन को फिर से जी लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: