5
(2)

पूर्णिया । विधायक विजय खेमका के बनमनखी मंगलचंद चौक स्थित पैतृक आवास पर स्वर्गीय पूज्य माता उर्मिला खेमका के श्राद्ध-कर्म समापन के पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक और सामाजिक सीमाओं से परे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दिवंगत उर्मिला खेमका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले सीधे पटना से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया ने जिला अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवी मंगलचंद स्मारक पर स्थित स्वर्गीय उर्मिला खेमका के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सहरसा विधायक आलोक रंजन, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार भारती, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता, ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी, पूर्व विधायक देवनारायण रजक, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्णिया नगर निगम की मेयर विभा देवी, धमदाहा नगर परिषद के अध्यक्ष विनय सिंह, जानकीनगर नगर समिति के अध्यक्ष, आयोग के सदस्य स्वदेश यादव, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, समाजसेवी राम नारायण सिंह, शिव नारायण सिंह यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवी राम सहित उद्योग संघ, शिक्षक संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, अधिवक्ता संघ, बुजुर्ग समाज विचार परिवार तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यवसायिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ छायाकार, पत्रकार, मीडियाकर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पूर्णिया के भाजपा कार्यकर्ता भी देर रात तक श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने स्वर्गीय उर्मिला खेमका के प्रति लोगों की श्रद्धा और विधायक विजय खेमका के परिवार से आत्मीय संबंध को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल सभी सम्मानित एवं स्नेहीजनों के प्रति खेमका परिवार की ओर से हृदय से कोटि-कोटि आभार एवं विनम्र धन्यवाद व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: