


पूर्णिया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को महानंदा सभागार में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बनमनखी एवं बायसी द्वारा प्राप्त औपबंधिक मेधा सूची पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के बाद चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से सूची का अनुमोदन किया गया।

अनुमोदन के बाद औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची अनुमंडल पदाधिकारी, बनमनखी एवं बायसी के सूचना पट्ट के साथ-साथ पूर्णिया जिला के एनआईसी वेबसाइट तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सूचना पट्ट पर भी प्रकाशित की गई है।

अनुमंडल बायसी एवं बनमनखी के संबंधित आवेदक सूची को संबंधित अनुमंडल कार्यालय के सूचना पट्ट पर देख सकते हैं।
आवेदक प्रकाशित मेधा सूची पर दावा-आपत्ति दिनांक 28 अगस्त 2026 तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्णिया के कार्यालय में अथवा ई-मेल mail2dsopurnea@gmail.com के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
















