5
(3)

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर में मंगलवार को 23 वर्षीय सोनी देवी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि अलग जाति में प्रेम विवाह करने के कारण ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता है। पति के घर पर नहीं रहने के दौरान सास संगीता देवी और ससुर शिव साह ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसका सिर फट गया और हाथ में भी चोट आई।

घायल सोनी देवी को उसके पति गुलशन शाह ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के दो बच्चे हैं। सोनी देवी ने आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर पहले भी पति-पत्नी के साथ मारपीट करते रहे हैं।

महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

इस संबंध में परबत्ता थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: