


पूर्णिया। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के अवसर पर मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर मदनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अररिया में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार की रात एकदिवसीय बोलबम सेवा शिविर लगाए गए। पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने कसबा जोड़ा गुमटी, कटिहार मोड़ खुश्कीबाग, रौतारा टॉल प्लाजा स्थित चमरू पोखर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कांवरिया सेवा शिविरों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान सेवा समितियों की ओर से महापौर का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर ने भी शिविर में मौजूद गणमान्य लोगों एवं सेवा समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
नवीनगर, कसबा स्थित जोड़ा गुमटी में युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव द्वारा आयोजित मां कामाख्या ट्रस्ट निःशुल्क बोलबम सेवा शिविर का गुरुवार रात महापौर ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर तिवारी बाबा जी महाराज, नवीन यादव, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध सिंगर शेखर जायसवाल एवं रवि आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद महापौर ने कांवरिया भक्तों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सेवा-सत्कार किया।
इसी क्रम में कटिहार मोड़, खुश्कीबाग में आदिशक्ति युवा सेवा संघ द्वारा आयोजित एकदिवसीय बोलबम सेवा शिविर का भी महापौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने सेवा शिविर के समर्पित सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा कांवरिया भक्तों के बीच जलपान आदि का वितरण कर उनकी सेवा की। मौके पर निकेश कुमार, रामजी यादव, गौतम सिंह, शंकर महतो, राहुल कुमार सहित कई स्थानीय एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
वहीं, रौतारा टॉल प्लाजा स्थित चमरू पोखर में बोलबम सेवा समिति द्वारा आयोजित एकदिवसीय सेवा शिविर का उद्घाटन करते हुए महापौर ने कांवरिया श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्य में जुटे समिति के सदस्यों की सराहना की।
महापौर ने ठाकुरबाड़ी मोड़, कसबा रोड स्थित कांवरिया सेवा शिविर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कसबा रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पर बालाजी सेवा संघ द्वारा लगाए गए सेवा शिविर, जबलपुर के निकट विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा आयोजित एकदिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर तथा नाका चौक, पूर्णिया सिटी में श्रीराम सेवा संघ द्वारा लगाए गए एकदिवसीय कांवरिया सेवा शिविर में पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा एवं स्वागत किया।

इस दौरान महापौर विभा कुमारी ने कहा कि कांवरिया भक्तों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ की सेवा का ही एक पवित्र स्वरूप है। आस्था और भक्ति के साथ कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य एवं आत्मिक संतोष का विषय है।
उन्होंने कहा कि कांवरिया श्रद्धालुओं की श्रद्धा, आस्था और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी कांवरिया भक्तों की पावन यात्रा मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित हो तथा महादेव सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विवेका यादव, पैक्स अध्यक्ष रुपेश यादव, पूर्व मुखिया अंगद मंडल, वार्ड पार्षद राकेश राय, बहादुर यादव, मुरारी झा, नीतू दा, पूजा समिति सदस्य विकास यादव, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, नीरज यादव, सिंटू सिंह, गौरीशंकर, सौरव सुमन, मदनेश्वर यादव, अनुज मिश्रा, रोहित यादव, छोटू पोद्दार, छोटू पासवान, शिवम यादव, अजित यादव, प्रदीप यादव, छोटू सौरव, शोभेलाल यादव, तारानंद यादव, नाजिम मुखिया, मो. हसन, अभिषेक गुप्ता, मिट्ठू मंडल, गौतम पोद्दार, राजा मुखिया, उदय सिंह, पप्पू राय, विशाल राय, विनय कुमार एवं शिव कुमार सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
















