5
(2)

पूर्णिया। अररिया जिले के कुर्साकांटा निवासी गर्भवती नीतू देवी की गंभीर स्थिति और तत्काल रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने पहल करते हुए मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया। नीतू देवी के भाई रोहित कुमार ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर अपनी बहन के लिए रक्त उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। मरीज की मां ने भी रक्त की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।

परिजनों की परेशानी को देखते हुए आशीष गोस्वामी ने तत्काल मदद का भरोसा दिलाया और संगठन के सदस्यों के साथ पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचे। यहां रक्त की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई।

इसी क्रम में आशीष गोस्वामी ने अररिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित से दूरभाष पर संपर्क कर नीतू देवी की गंभीर स्थिति एवं रक्त की तत्काल आवश्यकता की जानकारी दी। मरीज की स्थिति को देखते हुए एसडीओ श्वेतम दीक्षित ने तत्काल रक्त की ओटीपी उपलब्ध कराई, जिससे रक्त की व्यवस्था करने में मदद मिली।

संगठन की ओर से बताया गया कि श्वेतम दीक्षित के पूर्णिया अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्यकाल के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में संगठन को उनका सहयोग मिलता रहा है। संगठन के अनुसार, उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया था और जरूरत पड़ने पर संपर्क करने की बात कही थी।

आशीष गोस्वामी ने श्वेतम दीक्षित के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पूर्णिया में उनके कार्यकाल के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मरीज की गंभीर स्थिति में एक फोन किए जाने पर एसडीओ ने बिना देर किए ओटीपी उपलब्ध कराई, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं।

रक्त उपलब्ध होने के बाद मरीज से मिले

नीतू देवी के लिए रक्त उपलब्ध कराने के बाद आशीष गोस्वामी अपनी टीम के साथ महिला वार्ड में मरीज से मिलने पहुंचे। इस दौरान मरीज की सास चुन्नी देवी और मां रीता देवी भावुक हो गईं। परिजनों ने मदद के लिए आशीष गोस्वामी के प्रति आभार जताया।

आशीष गोस्वामी ने कहा कि जरूरत की घड़ी में संगठन परिवार की तरह जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर संगठन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने एवं रक्तदान कराने का सेवा कार्य किया जा रहा है। उनके अनुसार, दिन हो या रात, जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सकती है।

मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, पूर्णिया जिला गौ रक्षा प्रमुख नवीन कुमार, वार्ड अध्यक्ष ऋतिक कुमार एवं पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: