5
(2)

खरीक पुलिस ने खंगाला मामला, सिलेंडर-पंखा समेत बर्तन और दरी बरामद; आरोपी रिमांड पर

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला स्थित खरीक बाजार प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सामान को नवगछिया थाना क्षेत्र से बरामद किया है। बरामद सामान में गैस सिलेंडर, पंखा, कड़ाही, दरी और गैस चूल्हा शामिल है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका बीबी शकिला ने 8 अगस्त 2026 को खरीक थाने में आवेदन देकर बताया था कि 7 अगस्त की रात अज्ञात चोर विद्यालय से चावल, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। आवेदन के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 249/26 दर्ज कर धारा 334(1)/305 बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई।

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मामले में संलिप्त आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद 30 अगस्त को नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: