5
(2)

पूर्णिया । बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के गुलाबबाग से महेंद्रपुर जाने के क्रम में गुरुवार को गुंडा चौक पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने डॉ. दिलीप जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवा वस्त्र के साथ श्रीराम मंदिर और प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

धार्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना

स्वागत से अभिभूत भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी और संगठन के प्रति उनका आशीर्वाद सदैव बना रहेगा। उन्होंने संगठन की ओर से धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि संगठन इसी तरह समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाता रहे। इसके लिए उनका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।

आशीष गोस्वामी ने जताया आभार

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि डॉ. दिलीप जायसवाल का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन के साथ सदैव बना रहा है। उनके आशीर्वाद से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती है।

उन्होंने प्रभु श्रीराम से डॉ. दिलीप जायसवाल के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना करते हुए कहा कि उनका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के साथ सदैव बना रहे।

सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, निर्मल कुमार, सुमित कुमार, मंगल महलदार, विनय जायसवाल, भानिक चंद्र साह, अजय साह, सोनू जायसवाल, प्रदीप पोद्दार, बनी सिंह, रितेश जायसवाल, अजीत कुमार, प्रियांशु कुमार एवं अमृत राज सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: