5
(2)

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर के समीप सड़क दुर्घटना में 57 वर्षीय महेश साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बड़ी मकंदपुर निवासी रामबिलास साह के पुत्र हैं। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, महेश साह नवगछिया के मकंदपुर चौक से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मालपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों और परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज हुआ ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: