0
(0)

@ विक्रमशिला सेतु पर CM के कार्यक्रम का असर: पुलिस की चौकसी के बीच वाहनों की लंबी कतार, बेली ब्रिज के डिवाइडर से टकराई मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की गाड़ी।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का ऐसा ‘वीआईपी असर’ दिखा कि आम वाहन तो दूर, मंत्री जी की गाड़ी भी जाम की परीक्षा में फंस गई। सेतु पर वाहनों की लंबी कतार रेंग रही थी और इसी बीच मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की गाड़ी बेली ब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विक्रमशिला सेतु पर पुलिस की भारी चौकसी थी। सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता थे कि वाहनों की रफ्तार ने मानो खुद ही ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ अपना लिया। नतीजा – सेतु पर लंबी दूरी तक गाड़ियां खड़ी और रेंगती नजर आईं।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सेतु पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही और वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही थी। लेकिन तमाम चौकसी के बीच ट्रैफिक की हालत ऐसी रही कि वाहन चालकों को मंजिल से ज्यादा जाम दिखाई देता रहा। लंबी कतार में फंसे लोगों के लिए शनिवार का सफर कुछ ऐसा रहा, मानो विक्रमशिला सेतु पार करना कोई छोटी दूरी की यात्रा नहीं, बल्कि धैर्य की परीक्षा हो।
जाम की खासियत यही रही कि उसने वीआईपी और आम आदमी के बीच का फर्क कुछ देर के लिए मिटा दिया। आम वाहन चालक जहां घंटों रेंगती कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे, वहीं मंत्री की गाड़ी भी इसी जाम में फंसी रही। इसी दौरान बेली ब्रिज के डिवाइडर से गाड़ी की टक्कर हो गई। यानी जाम ने पहले रफ्तार रोकी और फिर डिवाइडर ने बची-खुची तेजी भी रोक दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: