5
(1)

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया सम्मानित, ‘मिस्टर गोयनका’ और ‘मिस गोयनका’ का भी हुआ चयन

पूर्णिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शिक्षक दिवस गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, अशोक सर्राफ, डायरेक्टर-प्रिंसिपल पुलोमा नंदी, उपप्रधानाचार्य राज कुमार दास सहित शिक्षक एवं प्रशासनिक सदस्य मौजूद रहे।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने कक्षाचार्यों का सम्मान किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने समूह गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। हेड गर्ल ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षक के महत्व पर विचार रखे।

डायरेक्टर-प्रिंसिपल पुलोमा नंदी ने शिक्षकों की निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से उनके मार्गदर्शन और जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता बताते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन की सही दिशा देते हैं।

समारोह में शिक्षकों का रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उपहार देकर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में श्री रोहित वर्मा को ‘मिस्टर गोयनका’ और श्रीमती कैरोलीन योंजन को ‘मिस गोयनका’ चुना गया। अंत में केक काटकर समारोह का समापन हुआ। पूरे आयोजन में सम्मान, आनंद और आत्मीयता का माहौल बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: