0
(0)

@ भागलपुर – बाराहाट – बांका रेलखंड में मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। रेलवे में बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ मालदा मंडल ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। भागलपुर – बाराहाट – बांका रेलखंड में चलाए गए सघन टिकट जांच अभियान के दौरान 242 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते पकड़े गए। इन यात्रियों से रेलवे ने ₹2,11,380 का जुर्माना वसूला।
मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक-II रवि कुमार ने किया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी शामिल रहे।
टीम ने भागलपुर – बाराहाट – बांका रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों में अचानक टिकट जांच की। जांच के दायरे में 13032 जयनगर – हावड़ा एक्सप्रेस, 13016 जमालपुर – हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस, 13241 बांका–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस, 73449 बांका – भागलपुर डेमू और 73402 भागलपुर–गोड्डा डेमू समेत अन्य ट्रेनें रहीं।


रेलवे के मुताबिक, अभियान का मकसद केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के साथ रेल राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों के लिए बेहतर यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
मालदा मंडल ने साफ किया है कि इस तरह के सघन टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें और रेल नियमों का पालन करें।
एक दिन की कार्रवाई में 242 मामले और ₹2.11 लाख की वसूली ने साफ कर दिया कि अब बिना टिकट सफर करना जेब पर भारी पड़ सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: