5
(1)

आदर्श कुमार और सोनू कुमार का सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन

पूर्णिया : विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया के खिलाड़ियों ने विभिन्न सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदर्श कुमार और सोनू कुमार ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खो-खो में अंडर-14 बालिका टीम ने जीता कांस्य

3 से 7 अगस्त 2026 तक डीपीएस गिरिडीह में आयोजित सीबीएसई खो-खो क्लस्टर प्रतियोगिता में विद्या विहार की अंडर-14 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

टीम में श्रेयाशी, पिहू भारती, अभिप्रिया, दर्शिता आनंद, स्वाति कुमारी, प्रियांशी कुमारी, चाहत पांडेय, प्रगति प्रकाश, सिद्धि यादव, आराध्या सिंह, अदिति राज भगत और रिचा कुमारी शामिल थीं।

टेबल टेनिस में मयंक ने जीता कांस्य

30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची में आयोजित सीबीएसई टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय के मयंक कुमार ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

एथलेटिक्स में दो स्वर्ण और एक रजत

23 से 27 अगस्त 2026 तक विकास विद्यालय, रांची में आयोजित सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय के अंडर-14 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

आदर्श कुमार ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। वहीं सोनू कुमार ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

पटियाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, पटियाला में किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आदर्श कुमार और सोनू कुमार विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

खेल से व्यक्तित्व विकास को मिलता है बढ़ावा : सचिव

विद्यालय के सचिव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय स्तर के लिए दो खिलाड़ियों का चयन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता

इन उपलब्धियों में विद्यालय के स्पोर्ट्स हेड अमित लकड़ा, पीटीआई विजया लक्ष्मी, देवाशीष सरकार, शादाब अकरम, अनामिका राज और वेद सर के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही आदर्श कुमार और सोनू कुमार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: