


विभिन्न बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान
पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया में भारत के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर अभियंता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अवसर पर वीवीआईटी के चेयरमैन इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि सर विश्वेश्वरैया के आदर्शों से प्रेरणा लेकर नवाचार, तकनीक और मशीनों का उपयोग समाज को अधिक प्रगतिशील बनाने में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभियंता की भूमिका केवल तकनीकी कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों के समाधान के लिए नए विचार और नवाचार प्रस्तुत करना भी उसका दायित्व है।
प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि अभियंत्रण और मानवता एक-दूसरे के पूरक हैं। अभियंता समाज के लिए सुविधाओं और विकास का मार्ग तैयार करते हैं। उनका दायित्व केवल तकनीकी विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक का उपयोग समाज और मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हिंदी तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में अविनाश कुमार मिश्रा ने प्रथम, ओम कुमार ने द्वितीय तथा रवि कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में आस्था सिन्हा प्रथम, नयन द्वितीय तथा पीयूष तृतीय स्थान पर रहे।
हिंदी तात्कालिक वक्तव्य प्रतियोगिता में विक्की गुप्ता ने प्रथम, अविनाश कुमार मिश्रा ने द्वितीय तथा रवि कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी तात्कालिक वक्तव्य प्रतियोगिता में आशु प्रियदर्शिनी ने प्रथम, रवि शंकर सागर ने द्वितीय तथा मोहम्मद आमिर हुसैन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता के बीबीए वर्ग में मोहम्मद सैफ आलम ने प्रथम तथा प्रेरणा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीसीए वर्ग में शिवानी कुमारी प्रथम, विश्वजीत कुमार द्वितीय तथा लवली कुमारी एवं निधि जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। बीटेक वर्ग में अविनाश कुमार मिश्रा ने प्रथम, दिलखुश कुमार ने द्वितीय तथा सन्नी कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी निबंध लेखन प्रतियोगिता के बीबीए वर्ग में पीयूष कुमार प्रथम, प्रियांशु जायसवाल द्वितीय तथा पीयूष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बीसीए वर्ग में विक्की गुप्ता एवं शिफा हसन ने प्रथम, विनीत कुमार एवं विवेक कुमार ने द्वितीय तथा प्रिया कुमारी एवं रमन राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीटेक वर्ग में आशु प्रियदर्शिनी ने प्रथम, मोहम्मद आमिर हुसैन ने द्वितीय तथा पीयूष कमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार इंजीनियर सौरभ कुमार, वाइस प्रिंसिपल स्कूल ऑफ कोर स्टडीज डॉ. अनिकेत मानस, वाइस प्रिंसिपल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग इंजीनियर अभिषेक प्रसून, असिस्टेंट रजिस्ट्रार इंजीनियर गौरव कुमार, इंजीनियर रतन कुमार, इंजीनियर धीरज झा, इंजीनियर पल्लवी, इंजीनियर राजन कुमार, इंजीनियर राहुल कुमार बैसंत्री, इंजीनियर राकेश कुमार, इंजीनियर प्रवीण सहित संस्थान के कई पदाधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री प्रमोद कुमार झा ने किया, जबकि कार्यक्रम का प्रबंधन रोहित कुमार झा के नेतृत्व में किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
















